करगहर/रोहतास/रिपोर्ट:मैनुद्दीन आलम/ Etv News 24
सासाराम में दारोगा की पत्नी ने की आत्महत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
रोहतास: करगहर थाना परिसर से बुधवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाने में तैनात दारोगा की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।दारोगा की पहचान ज्ञानदीप कुमार के रूप में हुई है।दारोगा का परिवार मुजफ्फरपुर के पारू का रहने वाला है। रोहतास एसपी ने घटना की पुष्टि की है।
दारोगा की पत्नी ने की आत्महत्या:
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।करगहर थाना परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है।पुलिस आत्महत्या के पीछे का कारणों का पता लगाने में जुटी है।
2 साल से करगहर थाने में पोस्टेड:
घटना के बाद पूरे थाने परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दो कुमार वैभव थाना पहुंचे और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हैं।बताया जाता है कि पति ज्ञानदीप 2 सालों से करगहर थाने में ही पोस्टेड हैं।ज्ञानदीप की शादी 18 नवंबर 2024 को हुई थी।हालांकि घटना के पीछे वजह क्या है, फिलहाल अभी कारण का पता नहीं चल सका है।
पति के साथ ही रह रही थी पत्नी:
देर रात सब इंस्पेक्टर अपने आवास में पहुंचे तो उन्होंने पत्नी का शव देखा।इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई।मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा हुआ है।जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से वैशाली जिले के हाजीपुर की रहने वाली थी। उसका ससुराल मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में है।शादी के बाद वह अपने पति ज्ञानदीप के साथ रोहतास जिले में ही रह रही थी।
“मामले की जानकारी मिली है।मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। परिजनों की उपस्थिति में ही एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करेगी। वहीं मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. परिजनों से आवेदन मिलने पर मामले में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.”- रौशन कुमार, रोहतास एसपी



