प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर जिला से लेकर प्रखंड पंचायत स्तर पर हर्ष,अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर पटना के बापू सभागार में ई पैक्स प्रमाण पत्र केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त तत्वाधान में प्रमाण पत्र समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित अजना पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर को रविवार को दिया गया । प्रमाण पत्र मिलते हैं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वरी ये प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब पैक्स का कार्य पूर्ण रूपेण पेपर लेस होगा सभी कार्य सुबह से लेकर शाम तक कंप्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। पूरे जिले व प्रदेश के लिए अजना पैक्स के लिए गौरव की बात है। इनकी अच्छी और सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था को लेकर विभाग के द्वारा अनुशंसा की गई थी। प्रमाण पत्र मिलने पर हर्ष जताने वालों में गोविंदपुर खजूरी के पैक्स अध्यक्ष राम बली महतो तीरा पक्ष अध्यक्ष मदन राय कलौजर अध्यक्ष पंकज ठाकुर सिमरिया भिंडी शोभा देवी बलिराम सिंह मघुरापुर दीनदयाल झा जन वितरण विक्रेता सुरेश महतो अजीत गुप्ता हरीश देव किसान चंदेश्वर महतो स्थानीय पंचायत समिति राजा कुमार मुखिया अनीता देवी, सामंत कुमार जगदेव राय संतोष ठाकुर मिश्रर राय शंभू साह पंकज साह आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष का इजहार किया।



