पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अभी नहीं मिली तहरीर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पतजूपहाड़पुर गांव में शनिवार को ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, कादीपुर क्षेत्र के गोपालपुर निवासी दीपक अपनी ससुराल पतजूपहाड़पुर गांव आया था। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सुबह करीब 11 बजे सीएचसी अखण्डनगर ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक हैदर अली ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




