करगहर (रोहतास) Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रेशमा कुमारी ,पिता- हेरफन भुइयां झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव की रहने वाली थीं। वह अन्य मजदूरों के साथ धान की रोपनी का कार्य करने के लिए पलामू से करगहर आई थीं।
इसी दौरान किसी तरह बिजली के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




