रोहतास /Etv News 24
अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन मकान से शनिवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब जब्ती के बाद जांच की जा रही है कि शराब कहाँ से लाई गई है ? कहां खपत करना था, इसमें कौन कौन संलिप्त है ?रोहतास पुलिस ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।




