करगहर रोहतास/Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरा गांव में मंगलवार की देर रात हुई किसान की हत्या में शामिल दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने दी ।
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान मुख्य आरोपी द्वारा देर रात फोन पर जिन सहयोगियों को हत्या के लिए बुलाया गया था । शामिल सभी हत्यारों की पहचान तकनीकी सहायता से कर ली गई है । उन्होंने बताया कि लोकेशन के आधार पर बुधवार की देर रात छापामारी कर पुलिस ने नाटकीय ढंग से हत्या में शामिल दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है । जिनमें डुमरा निवासी शंभू शर्मा और गुड्डू शर्मा शामिल हैं । मुख्य अभियुक्त और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है ।




