करगहर रोहतास/Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत सात दिन पूर्व गोपालपुर मोड़ के समीप चाची से आभूषण लूटने की योजना भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ बनाई थी । लूट कांड का उद्वेदन करते हुए एसडीपीओ संजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि टीम गठित कर तकनीकी सहायता से कांड की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी सुराग की परतें खुलने लगी । शाहमल खैरा निवासी सुरेश सिंह की पुत्री गोल्डी कुमारी मायके से अपने भतीजा के साथ बाइक द्वारा ससुराल खखड़ा गांव जा रही थी । लेकिन भतीजा ने अपने तीन दोस्तों के साथ आभूषण लूटने की योजना बनाई थी ।
योजना के मुताबिक पहले से इंतजार कर रहे भतीजा के बाइक सवार दो दोस्तों ने दो मोबाइल,मंगलसूत्र , पायल,कानबाली,दुर्गा जी का लॉकेट लूट ली । उन्होंने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि भतीजा की लूटी गई मोबाइल उसे मिल गई है । जब पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो यह बात सामने आई कि लूट की गई उक्त मोबाइल से बातचीत की जा रही है ।
पूछताछ के दौरान उसने दो दोस्तों का नाम बताया । छापामारी के दौरान खखड़ा निवासी सुनील तिवारी के घर से लूट के आभूषण बरामद किया गया। लेकिन यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। वहीं दूसरी ओर करमैनी गांव में उसके नाबालिक दोस्त को गिरफ्तार किया गया ।एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल , पुलिस अवर अभिषेक कुमार , संजीव कुमार, रघुनाथ राम आदि शामिल थे




