जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को नोटिस जारी करने पर कार्रवाई डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिए जांच के आदेश
शासन ने सुप्रीम कोर्ट को दी निलंबन की जानकारी
उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
ग्रेटर नोएडा मे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस जारी करना एसीपी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट-तृतीय डॉ. रवि शंकर मिश्रा को भारी पड़ गया। मामले में सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने एसीपी को निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
बताया गया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को प्रशासन की ओर से पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कार्रवाई के तरीके पर कड़ी नाराजगी जताई।सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसीपी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट-तृतीय डॉ. रवि शंकर मिश्रा को निलंबित कर दिया।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में नोटिस जारी करने की परिस्थितियों, प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट को भी एसीपी के निलंबन की जानकारी दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। एसीपी के खिलाफ हुई कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति के बाद शासन की ओर से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




