ETV News 24
Other

नोखा से तिलौथू पैदल जा रही महिला सड़क दुघर्टना में घायल

सासाराम

नोखा से तिलौथू पैदल जा रही एक महिला शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में घायल हो गई। घटना आरा रोड में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज नहर पर घटी। जहा तेज गति से आ रही बाइक ने रिंकू देवी को रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू थाना के करमडिहरा के निवासी महावीर राम की पत्नी रिंकू देवी लॉकडाउन से पहले नोखा में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद सड़क पर वाहनों के आवागमन बंद होने से गांव नहीं लौट सकी। काफी दिन इंतजार के बाद पैदल ही गांव के लिए निकली थी। इसी दौरान लालगंज नहर पर तेज गति से आ रही बाइक महिला से टकरा गई। जिससे महिला घायल हो गई, वहीं बाइक भी गिर गया। कुछ देर बाद बाइकसवार बाइक ले भाग निकला।बाद में स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। ऐसे कई लोग हैं, जो सड़क पर वाहनों को नहीं चलने से कई किलोमीटर पैदल चल अपने घर पहुंच रहे है।

Related posts

गुप्ताधाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर पलटी कई श्रद्धालु घायल

admin

मटकी फोड़ देखने के लिए जुटीं हजारों लोगों की भीड़

admin

प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर राजद नेता दिया बधाई

ETV NEWS 24

Leave a Comment