ETV News 24
Other

जेल में बंदी की बिगड़ी हालत, पीएमसीएच रेफर

सासाराम

मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी सोनू कुमार की हालत बिगड़ गई है। जिसका सासाराम में प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। सोनू काराकाट थाना क्षेत्र के कउपा के गांव निवासी ललन ठाकुर का पुत्र है। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में 30 मार्च को बाइक से हुई दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। सड़क किनारे पड़े होने पर पुलिस ने उसे उठाया व 31 मार्च को सासाराम जेल भेज दिया। पहले से ही गंभीर रूप से घायल सोनू की हालत जेल में बिगड़ गई। उसी रात जेल प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद एक अप्रैल को जेल भेजा गया। लेकिन उसके हालत में कोई सुधार नही हुई। दो अप्रैल को वह जेल आमद वार्ड में बेहोश हो गया। जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा दोबारा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के बाद स्थिति को गंभीर होती देख अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर डीएम की अनुमति से उसे पटना के पीएमसीएच भेज दिया। बंदी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसकी जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि 31 मार्च को जेल आए बंदी पहले से ही सड़क दुघर्टना में गंभीर रुप से घायल था। जेल आने के बाद उसे सदर अस्पताल भेज इलाज कराया गया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं है। बंदी को पटना रेफर किया गया है। परिजनों को जानकारी दी गई है। इधर अस्पताल उपाधीक्षक डा. केएन तिवारी ने बताया कि बंदी के सिर में चोट है। शरीर में भी कई जगह जख्म हैं।

Related posts

बैरिया बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग अग्निशामक ने मौके पर  पहुंचकर बुझाए आग

admin

गणतंत्र दिवस समारोह-2020 पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों की तैयारियों की समीक्षा की।

admin

गिद्धौर में चला सघन दो पहिया व चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप

admin

Leave a Comment