ETV News 24
Other

गिद्धौर में चला सघन दो पहिया व चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप

जमुई/बिहार

अजीत कुमार,ब्यूरो चीफ जमुई

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिद्धौर थाना के थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के समीप अवर निरीक्षक विपिन राय के नेतृत्व में सघन दो पहिया व चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान थानाध्यक्ष आशीष कुमार व अवर निरीक्षक विपिन राय द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट,दो पहिया वाहन के इंश्योरेंस पेपर एवं सभी वाहनों में लगे डिक्की व टूल बॉक्स की सघनता से जांच की गई। इस दौरान दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों के बगैर हेलमेट पहन वाहन चलाये जाने को ले 1500 सौ रूपये जूर्माना वसूला व अन्य को सख्त हिदायत देकर भी छोड़ा गया। जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता भी बदल कर गंतब्य स्थान को पहुंचते दिखे व कई नाबालिक दो पहिया वाहन चालकों में वाहन जांच की खबर कर हड़कंप मचा रहा। वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष के साथ अवर निरीक्षक विपिन राय के अलावे सभी सैप जवान भी मौजूद थे।

Related posts

मुंगेर में मिनी गन फैक्टरी का उदभेदन

ETV NEWS 24

दिव्यांगजनों के विकास के लिए हुआ पहली बार जिला स्तरीय मीटिंग

ETV NEWS 24

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

admin

Leave a Comment