ETV News 24
Other

नागरिकता कानून के खिलाफ जारी लड़ाई ने मनुस्मृति लाने की भाजपा- संघ के मंसूबे पर पानी फेरा- राम कुमार

सत्याग्रह 33 वें दिन भी जारी

समस्तीपुर /बिहार

समस्तीपुर से प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट

नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी निर्णायक लड़ाई ने भाजपा- संघ सरकार के मनुस्मृति को भारतीय संविधान के रूप में लाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बतौर अध्यक्ष राम कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सत्याग्रह को संबोधित करते हुए ने कहा। वे मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित नागरिकता कानून के खिलाफ 33 वें दिन जारी सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित कर रहे थे।
मौके पर आहूत सभा की अध्यक्षता राम कुमार, खुर्शीद खैर एवं नसीम अब्दुल्ला की तीन सदस्यीये अध्यक्षमंडली ने की। संचालन शिक्षाविद आजम हुसैन एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बारी- बारी से की।
मोहम्मद फरमान, खालिद अनवर, पप्पू खान, कृष्ण कुमार, राम विनोद पासवान, जितेंद्र सिंह चंदेल, मोहम्मद गुफरान, चंद्रकांत कामती, शाहमान हसन, में सिकंदर, मोहम्मद मेराज, शाहिद रजा, साजिद इकबाल, नासरीन अंजूम, उजमा रहीम, अरुण साहनी, शाहबाज नेयाजी, भरत यादव, अशोक यादव, सुनील कुमार, कैफी आजमी कैफ, जमशेद आदील समेत अन्य दर्जनों वक्ताओं ने आहूत सभा को संबोधित करते हुए नागरिकता काला कानून लाने वाले मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकता काला कानून के कारण भाजपा की दिल्ली में करारी हार हुई है और आने वाले दिनों में बिहार चुनाव में भी भाजपा का सफाया होगा।

Related posts

चेनारी चेनारी प्रखंड में बनाया गया 2 कोरांटाइन सेंटर

admin

मसौढ़ी में नगर की प्रमुख नागरिक संस्था -“नागरिक चेतना मंच” ने गरीबों एवं जरूरतमंदों के सेवार्थ “नेकी की दीवार” की शुरुआत की

ETV NEWS 24

सीतामढ़ी मीट योर कलेक्टर कार्यक्रम में डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने सरकारी स्कूल की बच्चियों की हौसलों को दी नई उड़ान

admin

Leave a Comment