ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

राजपुर में लक्ष्मी नारायण सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले हुआ ध्वजारोहण,यज्ञ से होती है मनोकामना पूरी –सुंदर राज स्वामी

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज/रोहतास। राजपुर प्रखण्ड के हुसेनाबाद गांव में आगामी मई माह में श्री श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य यतिवर सुन्दर राज स्वामी के सानिध्य में आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण यज्ञ सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का स्वामी जी के उपस्थिति में शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया। आचार्य शेखर पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित ब्राम्हण द्वारा ध्वजा का बैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करने के बाद पाच जजमान के द्वारा मां काली मंदिर के समक्ष स्थापित किया गया। इस अवसर पर अपने प्रवचन के दौरान सुन्दर स्वामी जी ने कहा कि यज्ञ से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। जो लोग जिस नियत से यज्ञ में योगदान करते हैं, उसका उसे फल अवश्य मिलता है।यज्ञ का दुसरा नाम श्रीकृष्ण भी है। यज्ञ में अपनी हुकूमत नहीं चलना चाहिए, बल्कि यज्ञ में पधारे श्रद्धालु भक्तों तथा जनता जनार्दन की सेवा करना चाहिए। यज्ञ केवल ब्राह्मण से ही पूर्ण नहीं हो पाता है। इसमें चारो वर्ण के लोगों का योगदान होता है। इसमें बढई,हलवाई,लोहार,कोहार सभी की आवश्यकता है। इसके पूर्व स्वामी जी पकड़ी मठ पर पहुंच ब्रदराज भगवान का दर्शन पूजन किया। वहा के महंथ सुर्यकांत दुबे ने यतिवर सुन्दर राज का पुष्प अर्पित कर भव्य स्वागत किया। हुसेनाबाद गांव के लोगों ने राजपुर पहुंच सुंदर राज का गाजे बाजे के साथ स्वागत कर लक्ष्मी नारायण यज्ञ व सुन्दर स्वामी का जयघोष करते गांव ले गए। मौक़े पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विमल दास, पूर्व जिला पार्षद सुदामा यादव, राजाराम सिंह, बरना पंचायत के बीडीसी संतोष ठाकुर, मुखिया योगेन्द्र चौधरी, राजाराम यादव, देवानंद सिह,जय राम सिह अकेला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी, बरना पैक्स अध्यक्ष आयूष राज उर्फ गोलू,रंग लाल पाण्डेय,नालेनदु पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Related posts

अपना डीग्री छुपाये रखकर दूसरे की कागज देखने वाले डबल इंजन की सरकार को सत्ता से हटाकर दम लेगी जनता- दीपंकर भट्टाचार्य

ETV News 24

डीपीओ के निर्देश पर सुंदर सिंह प्लस 2उच्च विद्यालय मुक्तापुर में अंग्रेजी स्पोकन क्लास

ETV News 24

रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम में खेलेंगे समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी

ETV News 24

Leave a Comment