ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

एसडीएम ने बुनियाद केंद्र बिक्रमगंज का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज/रोहतास। शुक्रवार को स्थानीय शहर के प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र का एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसड़ीएम उपेन्द्र कुमार पाल को बुनियाद केंद्र प्रभारी संजय कुमार व प्रशासनिक सह लेखापाल प्रियंका पांडेय एवम वरीय भौतिक चिकित्सक अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बुनियाद केंद्र प्रभारी संजय कुमार के द्वारा बुनियाद केंद्र पर उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।

निःशुल्क सुविधाएं:-
……………………………….

फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, वाक तथा श्रवण सम्बन्धी जांच एवं उचित निदान, आखों की जांच और उनके इलाज के लिए परामर्श, मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक परामर्श, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण सम्बंधित सुविधाएं एवं जानकारी, आवश्यकता अनुसार रेफरल की सेवाएं, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और आवश्यक परामर्श, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सम्बंधित मार्गदर्शन, आवश्यक कानूनी परामर्श, दिबयाँगता से सम्बंधित समस्याओं का आकलन एवं प्रमाणीकरण में सहयोग, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन, बुनियाद संजीवनी सेवाएं (मोबाइल थेरेपी वेन) के माध्यम से सुदूर क्षेत्र/ब्लॉक, पंचायत स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय सेवाएं, UDID कार्ड बनाने हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन।

एसडीएम के द्वारा बुनियाद केंद्र पर जरूरत मंद लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओ और सर्विसेज का जायजा लिया गया। इसके साथ ही बुनियाद केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं व ब्यवस्था को देख काफी प्रशंसा भी किया गया। और बुनियाद केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, सीओ आलोक चंद्र रंजन, राजस्व पदाधिकारी पल्लवी कुमारी, मनरेगा पीओ,बुनियाद केंद्र प्रभारी संजय कुमार, प्रशासनिक सह लेखापाल प्रियंका पांडेय, बुनियाद कर्मी वरीय भौतिक चिकित्सक डॉ0 अमित कुमार, टेक्नीशियन नेत्र विज्ञानी आशुतोष कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related posts

कोरोना संकट की महामारी के बीच महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं

ETV News 24

बिहार में शराब माफियाओ को सरकार दे रही हैं संरक्षण –विजय मंडल

ETV News 24

बढ़ते गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए आपदा प्रबंधन ने जारी किए कुछ निर्देश

ETV News 24

Leave a Comment