ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

सूर्य भगवान की आराधना करने से मनुष्य को ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति:– जीयर स्वामी

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज/रोहतास। बंजारी थाना क्षेत्र के समुहता में प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी महाराज ने कहा कि सूर्य सम्पूर्ण लोकों का आत्मा हैं। सूर्य तेज, ऐश्वर्य का देवता हैं। सूर्य यदि न रहें तो सारा दुनिया अंधकारमय हो जाएगा। सूर्य के अभाव में प्रकृति में ऐसे उपद्रवकारी जीव उत्पन्न हो जाएंगे कीटाणु प्रकट हो जाएंगे और उन्ही से सारी दुनिया समाप्त हो जाएगी। सूर्य प्रकाश ही नही देते हैं वस्तुतः सूर्य के कारण ही प्रकृति बैलेंस बनाये रखती है। सूर्य कल्याण करने वाले हैं। सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं। ऐसे सूर्य को रोज अर्ध्य देना चाहिए। यदि सूर्य नाराज हो जाते हैं तो घर में श्री, ऐश्वर्य खत्म हो जाता है।अगर कोई नालायक व्यक्ति या दुष्ट व्यक्ति कुछ बात आपके बारे में कह रहा है और आपमें वह दोष नही है तो एक न एक दिन चुप लगा जाएगा। बार-बार अगर कहीं नालायक व्यक्ति, दुष्ट व्यक्ति अपने आप में अनेक प्रकार के अव्यवस्थित व्यक्ति अकारण ही कहीं आपसे विरोध करता हो तो समझना चाहिए कि अपना ही अस्तित्व, ऐश्वर्य को समाप्त कर रहा है। दुनिया क्या कहती है इसको सुनिए, सुन करके अगर आप में कोई दोष हो तो दोष का निवारण कीजिए, लेकिन सबसे जवाब-सवाल और सबसे विवाद से समाधान नही होगा।उन्होंने बताया कि छह घंटा मंदिर में आप बैठते हैं उससे आपको सुधार होगा की नही यह नही कहा जा सकता है। लेकिन एक मिनट भी कहीं नालायक व्यक्ति के साथ बैठ जाएंगे तो आप बिगड़ जाएंगे यह बात हो सकती है। जैसे सौ मिट्टी का बर्तन हो और एक जुठा मिट्टी का पात्र है तो सौ के सौ नये मिट्टी के पात्र को अशुद्ध हो जाता है। परंतु सौ मिट्टी के शुद्ध पात्र मिलकर भी एक अशुद्ध पात्र को शुद्ध नही कर सकता है। इसलिए कुसंग द्वारा हम अपने आप में बिगड़ सकते हैं। सत्संग द्वारा हमें बनने में अपने आप में देर लग सकती है लेकिन कुसंग द्वारा अल्प समय में ही बिगड़ने में देर नही लगेगी।

Related posts

समस्तीपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की धर्मपत्नी का हुआ स्वर्गवास मोक्षधाम में हुआ अंतिम संस्कार

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान।महिला कांस्टेबल भी रही मौजूद

ETV News 24

पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग के हत्या मामले में 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment