ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बेटी बचाओ की सरकार के नाम पर “बेटी की अस्मत से खिलवाड़ करने वालों को बचाओ” की है मोदी सरकार- बंदना सिंह

देश का सबसे बड़ा कर्नाटक सैक्स स्कैंडल से देश शर्मशार- ऐपवा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

देश का सबसे बड़ा कर्नाटक का सैक्स स्कैंडल के आरोपी पर कारवाई करने के बजाय उसे बचाने के उद्देश्य से मोदी सरकार जहाज से विदेश भागने देती है। बेटी बचाओ की मोदी सरकार का यही दोमुंहा नीति है। ऐसी सरकार को महिलाएं 2024 की लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करके ही दम लेंगी।देश का सबसे बड़ा कर्नाटक सैक्स स्कैंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला संगठन ऐपवा की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा का अलायंस पार्टी जेडी-एस के मोदीजी के चहेते सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का जीवन तहस-नहस कर डाला। एक आंकड़े का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद पर 3 साल में कथित 3000 रेप करने फिर पेन ड्राइव में उनकी 8000 से ज्यादा वीडियो बनाने का आरोप है। हर एक वीडियो में महिलाओं को यातनाओं और हिंसा की हिला देने वाली दास्तां है।ऐसे सांसद पर तत्काल कारवाई किया जाना था जबकि उसे जर्मनी भगने दिया गया है। आजादी के बाद यह भारत का सबसे बड़ा स्कैंडल है। इस पर पूरा देश शर्मशार है। देश कारवाई की मांग कर रही है। बाबजूद प्रधानमंत्री चुप हैं। महिला नेत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसा करने वालों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को भाजपा के अलायंस में शामिल कर बचाने की नहीं बल्कि कड़ी कारवाई कर जनता के सामने स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए।

Related posts

पटना का पहला डिजिटल काम्प्लेक्स होगा ‘नम: एक्सक्लूसिव

ETV News 24

बाइक से गिरा युवक गंभीर जख्मी रेफर

ETV News 24

नीतीश कुमार ने न केवल विधायकों बल्कि विधायिका पर करवाया हमला, पूरी दुनिया में हो रही अपमान

ETV News 24

Leave a Comment