प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत झहुरी गांव में मैथिली भाषा में वायरल वीडियो को लेकर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को पुलिस बल के साथ गांव में भेज कर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। हालांकि Etv News 24 वीडियो की पुष्टि नहीं करती। ज्ञात होगी बिगत दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त युवक के घर पहुंच कर वायरल वीडियो मामले में पूछताछ करते हुए उसे पकड़ कर गांव के एक अस्पताल के समीप ले जाकर वहां उसे मारपीट कर उसके घर के पिछे लाकर छोड़ दिया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भर्ती कारण जहां जख्मी युवक का इलाज चल रहा है जिसकी पहचान झहुरी गांव के विवेक कुमार के रूप में हुई।



