प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगा पारन गांव में एक युवक को घर में बंधक बनाकर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से ईलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान श्रीनाथ पारन के अशरफी बैठा के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार युवक को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गया।ले जाने के बाद युवक को एक घर में बंधक बनाकर पिटाई कर देने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बरामद कर ईलाज पीएचसी भेज दिया।थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



