प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से अवर निरीक्षक रामनारायण महतो को महिला पुलिस बल के साथ भेजा गया जहां से भोला राय की पत्नी विमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।