पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी के प्रयास रंग लाए, दो स्टेशनों पर मेमू के ठहराव को मंजूरी
सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत, रेलवे ने दी स्टॉपेज को स्वीकृति
कोइरीपुर और महारानी पश्चिम स्टेशनों पर रुकेगी मेमू ट्रेन
पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी के प्रयासों को मिली सफलता, यात्रियों को मिलेगी राहत
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
पूर्व भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे प्रशासन ने कोइरीपुर शटल और महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशनों पर मेमू (MEMU) ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मेमू ट्रेन के ठहराव की मंजूरी से सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ जनपदों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। खासकर प्रतिदिन नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को इससे राहत मिलने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर रेल सुविधा के विस्तार की लंबे समय से अपेक्षा की जा रही थी।
पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रेलवे की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मेमू ट्रेन के ठहराव से स्थानीय यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।




