अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवा भाव से संभाली व्यवस्था
सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश बना आयोजन
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर तहसील सदर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम ने स्वयं लोगों को पूड़ी-सब्जी परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया।
एसडीएम गरिमा सौनकिया ने अधिकारियों की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर सेवाभाव के साथ लोगों को प्रसाद वितरित किया। उनके इस सहज और आत्मीय व्यवहार की लोगों ने सराहना की। आयोजन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
भंडारे की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सदर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से भंडारा व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में श्रद्धा और सेवा का माहौल बना रहा।




