ETV News 24
Other

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह की एक और नई पहल

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर

यूपी हेड – ( etv न्यूज 24 ) वागीश कुमार

सुल्तानपुर – कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित , कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया दान मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन 3,40,781 रुपये ऑनलाइन भेजा , KNIPSS के प्राचार्य,उप प्राचार्य, विनोद सिंह की बेटी पलक सिंह और प्रतिनिधि राजेश पांडेय ने वेतन दान करने का सौंपा जिलाधिकारी सुल्तानपुर को पत्र कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवा और समर्थन अनवरत जारी है। इसी कड़ी में आज उनके कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के विभागाध्यक्षों,वरिष्ठ प्राध्यापकों के साथ विनोद सिंह ने एक बैठक की इस बैठक में उपरोक्त सभी लोगों ने कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी को खत्म करने के लिये सर्वसम्मति से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की बात कही। जिसके बाद इस संस्थान के सभी प्राध्यापक और गैरशैक्षणिक कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन 3,40,781 (तीन लाख चालिस हजार सात सौ इक्यासी रुपए) मुख्यमंत्री कोष में ऑनलाइन जमा करवा दिया और उसी से संबंधित पत्र देने के लिये जिलाधिकारी आवास पहुंचे। इस दौरान KNIPSS के प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह, उपप्राचार्य डॉ सुशील सिंह, विनोद सिंह की बेटी पलक और उनके प्रतिनिधि राजेश पांडेय ने जिलाधिकारी सी इंदुमती को पत्र सौंपा विनोद सिंह और उनकी टीम द्वारा किये जा रहे प्रयास की जिलाधिकारी ने जमकर सराहना की और उनका आभार जताया उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा निश्चित रूप से जिला प्रशासन का हर तरीके से सहयोग किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी सी इंदुमंती ने अन्य लोगों से अपील भी की,कि जो लोग सक्षम है उन्हे भी आगे आकर सरकार की मदद करनी चाहिये ताकि इस घातक बीमारी से लड़कर उसे जड़ से खत्म किया जा सके।

Related posts

नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को छात्रों के सत्र समापन के मौके पर विदाई समारोह आयोजित की गई

admin

विकास के लिए शिक्षा का प्रचार प्रसार जरूरी शिक्षा मंत्री

ETV NEWS 24

बढ़ते संक्रमण के कारण माक्स लगाना अनिवार्य –एसडीएम

admin

Leave a Comment