ETV News 24
Other

श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी करती हैं मां ताराचंडी

सासाराम स्थित मां ताराचंडी के मंदिर में पूजा करने वाल श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
सासाराम से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर कैमूर पहाड़ी की गुफा में मां ताराचंडी का मंदिर है। इस मंदिर के आस-पास पहाड़, झरने एवं अन्य जल स्रोत हैं। यह मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। मनोकामनाएं पूरी होने की लालसा में दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। वैसे तो यहां सालो भर भक्तो की आना लगा रहता है, लेकिन नवरात्र मे यहां पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि यहां आने वालों की हर मनोकामना माता रानी पूरी करती हैं इसलिए लोग इसे मनोकामना सिद्धी देवी भी कहते हैं।
मान्यता है कि इस स्थल पर माता सती की दाहिनी आंख गिरी थी। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शंकर जब अपनी पत्नी सती के मृत शरीर को लेकर तीनों लोकों में घूम रहे थे तब संपूर्ण सृष्टि भयाकूल हो गयी थीं तभी देवताओं के अनुरोध पर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खंडित किया था। जहां-जहां सती के शरीर का खंड गिरा उसे शक्तिपीठ माना गया। सासाराम का ताराचंडी मंदिर भी उन्हीं शक्तिपीठों में है।

Related posts

नौ शराबी गिरफ्तार

admin

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते भाजपा मुख्यालय पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य लोगों ने कराया चेकअप

admin

पत्नी की गला दबाकर हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

admin

Leave a Comment