ETV News 24
Other

होली मिलन समारोह में दो गोला फाग का आयोजन

गुलाल लगा दी होली की शुभकामनाएं कार्यक्रम में गीतों के साथ सजी महफिल

संवाददाता—मो०शमशाद आलम

करगहर— जगजीवन राम स्टेडियम करगहर में बुधवार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक वशिष्ठ सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उद्धघाटन के बाद विधायक वशिष्ठ सिंह ने पंडाल में मौजूद सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे तथा आपसी सहभागिता का पर्व है। यह पर्व बुराइयों को दूर करने का कार्य करता है। होलिका दहन के बाद घरों में अच्छाई का मार्ग प्रशस्त होता है। लोगों में यह परंपरा निरंतर जीवित रहनी चाहिए। साथ ही कहा कि होली प्रेम व आपसी भाईचारा का पर्व है। यह पर्व हमें अहसास दिलाता है कि हम अपने अंदर छिपे अवगुण को दूर करें तथा समाज में मिल-जुलकर रहें ताकि सभी का जीवन खुशियों भरा हो।उन्होंने लोगों से जलजीवन हरियाली पर बल देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए मिल-जुलकर काम करने का आह्वान किया।कलाकारों के द्वारा भोजपुरी महक से पुरी महफिल सज गई थी ।गीत संगीत व गंवई होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए।रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ। इस दौरान लोगों के साथ मंच पर फाग गीत होली खेल रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा। ब्रज में उड़ेला गुलाल। अवध में होरी खेले जाय आदि गीतों से पूरी महफिल में समां बंध गया। बंगला में उड़ेला गुलाल हो, एहीं ठइयां आदि होली गीतों से उपस्थित लोग झूम उठे। करीब सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच पंडाल में घूम घूम कर सबके माथे पर अबीर गुलाल आयोजक बच्चा सिंह यादव ने लगाया।एवं आये अतिथियों को अंगवस्त्र व माला समानित किया गया।होली मिलन समारोह के आयोजक बच्चा सिंह यादव के द्वारा मंच संचालन किया गया। इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, पूर्व प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, पूर्वी जिला पार्षद सदस्य शकील अहमद, मुखिया राजू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुस्ताक अंसारी, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,सीपीआई नेता महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुखिया अनिल कुमार राय,मुखिया हरिकेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू कुमार,,सरपंच सरोज राय,पंचायत समिति प्रतिनिधि बीरेंद्र लाल,धनज्जय पांडे,अरविंद पटेल,उपेंद्र यादव,विवेक कुमार सोनी,अमित पटेल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजदू थे।

Related posts

थानाध्यक्ष को कोर्ट से कारण बताओ नोटिस

admin

अमिआवर गोलीकांड मे दो केस दर्ज, अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं

admin

विजय बुक सेंटर के द्वारा गरीब परिवार एवं वेवश – लाचार लोगों को खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरण

admin

Leave a Comment