ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

20 वर्षों से अपना ठिकाना बदल-बदलकर छीपा फिर रहा 1 लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी मंटून महतो को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मंटून समस्तीपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके विरुद्ध समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय के अलावा बेगूसराय जिले के खोदाबन्दपुर थाना में लूट, डकैती, हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार मंटून महतो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया निवासी ब्रह्मदेव महतो का पुत्र है। टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल मंटून लगभग 20 वर्षों से अपना नाम व पता छिपाकर अन्यत्र अलग-अलग जगह रह रहा था। माननीय न्यायालय के द्वारा मंटून महतो पर स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद मंटून महतो को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने दी है।

Related posts

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिकायत

ETV News 24

महिला ने चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

ETV News 24

बाल मजदूरी निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ETV News 24

Leave a Comment