नीरज कुमार की रिपोर्ट
संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई पुनपुन के द्वारा बी आर सी पुनपुन मेन गेट के नजदीक में लगतार 8वा दिन प्रखंड पुनपुन के नियोजित शिक्षकों द्वारा धरना दिया गया।
आज प्रखंड पुनपुन मुखिया संघ अध्यक्ष श्री जय प्रकाश पासवान सह भाकपा माले नेता हड़ताल धरना कार्यक्रम में आकर शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन किये एवं अपने सबोधन मे कहा कि आप सभी का मांग जायज है। अगर आवश्यकता हुआ तो बच्चों के माता पिता एवं अभिभावकों के साथ सड़क पर उतरकर जायज मांगो के सर्मथन करगें।
आज भी आदित्य कुमार दिवाकर,बिनोद कुमार,अशोक कुमार सिंह,ब्रजेश कुमार,पूर्णदु कुमार,जय प्रकाश सिंह,गजेंद्र कुमार,अनिल कुमार,संतोष कुमार,राम कुमार,पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षकों द्वारा सम्बोधन किया गया कि जब तक जायज मांगो का सरकार या पदाधिकारी द्वारा जब तक नही मिल जाता है,तब तक हड़ताल एवं धरना कार्यक्रम लगतार/प्रतिदिन जारी रहेगी।