दिनारा/रोहतास
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम आज सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड का विधान सभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम दिनारा के विधायक सह बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार ने मौजूद थे। जदयू -भाजपा गठबंधन को अटुट बताते हुए उन्होंने नीतीश सरकार की उपलब्धियो पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।इस कार्यक्रम में श्याम विहारी राय पूर्व विधायक, जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्र बंसी,विधानसभा सभा प्रभारी अनिल कुशवाहा, रजिया कामिल अंसारी ,क्षेत्रीय प्रभारी वंश नरायन सिंह ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए चुनाव की तैयारी में जी जान से पार्टी कार्यकर्ताओं जुटने का आह्वान किया।इस अवसर जदयू दिनारा के प्रखंड अध्यक्ष रवि भेलारी, गंगा कुशवाहा, अजय शौन्द्रिक,धर्मराज सिंह, रामा मुनि सिंह, अनिल सिंह, धनजी सिंह, अमित राय, सतेन्द्र चौधरी, दयाशंकर राम,त्रिलोकी राम,राजकुमारी देवी,नथुनी सिंह, भूटान सिंह,संजय सिंह मेदनीपुर यमुना सिंह, मीरा कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।