सासाराम
रोहतास जिला में 13 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए रालोसपा कार्यकर्ताओं ने दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कथराई व चितैनी पंचायत के गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया। श्रीठाकुर ने ग्रामीणों से जननायक की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए लोगों को न्योता दिया। रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शोभीपुर,भगवानपुर, करमछाता, बसतलवा,महावीरगंज ,शेलाष, एकौनी आदि गांवों में नुक्कड़ सभा भी की। इस मुहिम में जिला पार्षद धनजी शर्मा,उप मुखिया धनंजय शर्मा, विजय शंकर शर्मा, विपिन बिहारी, अशोक गुप्ता, विजय राय, विवेक रसिक, महेन्द्र गुप्ता आदि शामिल थे।