ETV News 24
Other

कल्याणपुर में मत्स्य प्रजनन केंद्र का मंत्री प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

करगहर/रोहतास

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर— प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने डी आर एस मत्स्य प्रजनन केंद्र के उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य को दूध, अंडा और मत्स्य क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की दिशा में विभाग काम कर रहा है। बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए यह क्षेत्र एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। राज्य में मत्स्य पालन को एक उद्योग के रूप में स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस प्रजनन केंद्र पर मार्च से जुलाई तक रेहु, कतला, कमल कार सहित आदि मछलियों का प्रजनन कर अच्छे बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पूरे इलाके के मछली पालको को फायदा होगा। जो बीज लेने के लिए बंगाल और दूसरे राज्य में जाना पड़ता था उस में इजाफा होगा। इस दौरान मौके पर जदयू विधायक वशिष्ठ सिंह, भाजपा नेता संतोष पटेल जदयू नेता पप्पू सिंह, पूर्व सरंपच सुरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, निरज सिंह, रविन्द्र कुमार पांडेय,राजवंश सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Related posts

अनुश्रवण समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आहूत की गई

admin

तेज रफ्तार से आ रही बाईक ने मारी टक्कर,साईकिल सवार की हालत गम्भीर

ETV NEWS 24

शहर में घूमते आवारा पशुओं से रहती है दुर्घटना की आशंका

ETV NEWS 24

Leave a Comment