ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा अधीनस्थ कल्याणपुर प्रक्षेत्र में लगी गन्ने की फसल का निरीक्षण केंद्रीय टीम विज्ञानी ने किया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा अधीनस्थ कल्याणपुर प्रक्षेत्र में लगी गन्ने की फसल का निरीक्षण केंद्रीय टीम विज्ञानी ने किया। 18 प्रभेद का मूल्यांकन किया पांच प्रभेद के अच्छे पाए जाने की बात बताई। विज्ञानी टीम का नेतृत्व डाक्टर गुलजार सिंह सिंघेड़ा कर रहे थे। आगे उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों के विज्ञानिक सम्मिलित है। उत्तर प्रदेश के डॉक्टर वाई पी भारती गन्ना शोध परिषद कुशीनगर, महाराष्ट्र के डॉक्टर बी के बिरादर हरियाणा के डॉक्टर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय विज्ञानी डाक्टर नवीन कुमार, के साथ पूसा विश्वविद्यालय के निदेशक डाक्टर एसएन सिंह, सहायक निदेशक डाक्टर डी के कामत,डा नवनीत कुमार,डा मन तुल्ला, डॉक्टर सी के झा डॉक्टर अजीत कुमार मीनाक्षी आदि मौजूद थी। मौके पर फॉर्म के मैनेजर अशोक नंदन बसंत कुमार सिंह सम फूल राय, उग्र मोहन यादव सुरेश ठाकुर कमल किशोर शर्मा राजेंद्र राय सहित दर्जन भर से अधिक फार्म के कर्मी मौजूद थे। डा गुलजार ने बताया कि 5 जून में ट्रायल गवर्नमेंट आफ इंडिया का परीक्षण शोध चल रहा है। यहां की गन्ने की फसल जो बीज के लिए खेतों में तैयार की जा रही है उसमें से पांच किस्म सराहनीय है। भारतीय कृषि अनुसंधान दिल्ली के निर्देश पर भारत के विभिन्न राज्यों में विज्ञानी टीम गन्ने की निरीक्षण कर रही है।

Related posts

तत्कालीन डीएम चले गए लेकिन किन्नरों को नहीं मिला आवास

ETV News 24

2024 में भाजपा की फासीवादी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर का० चारू मजुमदार का शहादत दिवस मनाया गया

ETV News 24

व्यवसायी के घर में सेंधमारी कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

ETV News 24

Leave a Comment