ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर वीआईपी ने की बैठक – विवेक कुशवाहा

मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी एवं निषाद विकास संघ की संयुक्त बैठक कुशवाहा सभा भवन सासाराम में जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा के नेतृत्व में की गई जिसका संचालन निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष जय कुमार बिंद ने की। वही वी आई पी जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने बताया कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का रथ पार्टी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी 18 अगस्त को रोहतास जिला पहुंचेगा उसी को लेकर यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारीयों के अलावा वीआईपी के कार्यकर्ता युवा साथियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तब जाकर हमारे रोहतास जिले का यह यात्रा बिहार में नंबर वन साबित होगी।
बैठक में संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी श्री चंद्र देव बिंद एवं सहायक जिला प्रभारी श्रीमती सुषमा पासवान ने रथ का रूट चार्ट जारी की।
बैठक में सूरज बिंद लल्लू चौधरी डॉ विजय शर्मा राजू चौधरी मुकेश चौधरी रबि रंजन सिंह जनेश्वर चौधरी दिनेश निषाद अमरदीप चौधरी अंबिका बिंद नगीना बिंद संजय बिंद संतोष चौधरी राजकुमार चौधरी राम लाल बिंद शशि भूषण कुशवाहा भरत चौधरी अजय चौधरी योगेश्वर बींद ज्ञान चौधरी डॉ मुन्ना प्रसाद देवराज चौधरी अवधेश कुमार राम लखन बिंद कृष्णा बिंद बहादुर बिंद रमेश चौधरी उमेश चौधरी जय प्रकाश चौधरी सहित सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के भागीरथपुर पंचायत वार्ड 1 में पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़ंत

ETV News 24

दलसिंहसराय के 32 नंबर रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

ETV News 24

शहीद का गांव ज्ञानपुरा को किया गया सैनिटाइज

ETV News 24

Leave a Comment