प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर ग्रुप पर प्रखंड क्षेत्र के रायबहादुर सुंदर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय सभागार में शनिवार को वारिसनगर के पूर्व विधायक सह विद्यालय के संस्थापक रायबहादुर सुंदर सिंह की 64 पुण्यतिथि महेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर समस्तीपुर की अनीता राम पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह बम बहादुर सिंह सुंदर सिंह के पौत्र जयंत कुमार सिंह इंद्रमणि सिंह गुड्डू अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह राघवेंद्र सिंह बम बहादुर सिंह पुलिस निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद राघवेंद्र यादव चंद्रगुप्त शर्मा विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार मिलन कुमारी एस खान आदि ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तृत चर्चा की अधिकतर वक्ताओं ने कहा कि उन्हें रायबहादुर की सम्मान मिला था वह वारिसनगर के पूर्व विधायक थे। 65 पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा जयंत बाबू द्वारा लगाए जाने की बात कही गई। काफी संख्या में कई गांव के गणमान्य मौजूद थे। संचालन कर्ता श्री सिंह ने मैयर से आग्रह कर 3 छात्र छात्रा को इंटर , मैट्रिक,बिहार बोर्ड की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने को लेकर पुरस्कृत करवाया।