ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

सासाराम नगर निगम पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल

रोहतास/बिहार

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

खबर रोहतास जिले के सासाराम से है, जहाँ सासाराम नगर निगम में शहर को सुंदर व साफ-सुथरा रखने के लिए एनजीओ को सफाई के नाम पर प्रतिमाह 86 लाख रुपए का सरकार के द्वारा भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद भी नगर निगम के वार्डो में सफाई की ब्यवस्था बदहाल है। इतनी बड़ी राशि का भुगतान प्रतिमाह एनजीओ को नगर निगम सासाराम के द्वारा किया जा रहा है, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहर के बिभिन्न वार्डो में कहीं कूड़ा- कचरा तो कहीं जलजमाव की गम्भीर समस्या बनी हुयी है। चाहें शहर की गलियां हो या मुख्य मार्ग हर जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम सासाराम अंतर्गत कार्यरत एनजीओ के द्वारा प्रतिदिन कचरे का उठाव करने का कार्य तो किया जाता है,फिर भी नाकामी दिख रही है। नगर निगम में कार्यरत एनजीओ के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। प्रत्येक माह साफ-सफाई पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं उसके बावजूद भी शहर की स्थिति बदतर बनी हुई है।

किस शहर में सड़क पर लोगों को निकालना और चलना मुश्किल हो रहा है शहर के अंदर वैसे तो जिधर देखेंगे कूड़े ही हमें नजर आएगी लेकिन कुछ जगह पर स्थिति काफी बद से बदतर हो चुकी है।

जैसे शहर का बस स्टैंड, धर्मशाला रोड, कादिरगंज, चौक बाजार, शेरशाह रौजा रोड इत्यादि जगहों पर जहां ज्यादा लोगों का भीड़ भाड़ रहता है उसी जगह पर ज्यादा कूड़े का अंबार लगा रहता है सड़क पर चलने वाले लोग तथा आसपास के दुकानदार बदबू से त्रस्त है।

Related posts

समस्तीपुर जिला के महिसारी बाबू पोखर चौक पर तीन दिवसीय सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया

ETV News 24

परीक्षा के दौरान अराजकता फैलाने वाला विद्यार्थी परिषद के अराजक कार्यकताओं हों अभिलंब कार्रवाई – आइसा

ETV News 24

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2020 का बिहार टॉपर हिमांशु राज को सम्मानित किया गया

ETV News 24

Leave a Comment