ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी ने फीता काटकर किया अपने चुनाव कार्यालय का उद्धाटन

समस्तीपुर की जनता महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी पर अपना विश्वास जता कर विजयी बनाएगी – इंडिया गठबंधन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

पूसा: इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी ने अपने चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शनिवार को प्रखंड के गढ़िया चौक के निकट उद्धाटन किया। प्रखंड क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होंगी। मौके पर एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती,कल्याणपुर के पूर्व विधायक अशोक वर्मा,कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार, माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जनता अब समझ गई है कि पिछले 10 सालों में जनता को छला गया है। जनता अब पूर्ण रूप से महागठबंधन के साथ है और महागठबंधन को अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की जनता महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी पर अपना विश्वास जता कर विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार के खिलाफ लहर चल रही है।

राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा -जदयू की सरकार में बिहार से श्रमिकों के पलायन में भारी बढ़ोतरी हुई है। आज युवा पीढ़ी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन उन्हें रोज़गार नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि
समस्तीपुर की जनता महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी पर अपना विश्वास जता कर विजयी बनाएगी।
धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने किया। मौके पर राजद,भाकपा-माले,कांग्रेस,वीआईपी आदि के सैकड़ों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात क्षेत्र भ्रमण कर जनता से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सन्नी हजारी ने आशीर्वाद लिया।

Related posts

अवैध कारोबार का सेफ जोन बना बिक्रमगंज

ETV News 24

समस्तीपुर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति” के आह्वान के तहत किसानों के देशव्यापी विरोध दिवस

ETV News 24

महाशिवरात्रि के अवसर पर गुप्ता धाम में लाखों की संख्या में भक्तों ने जल अर्पित किया

ETV News 24

Leave a Comment