ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों को सौंपा गया मनोनयन पत्र

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : रविवार को जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी के निवास स्थान पर कल्याणपुर की पूर्व विधायक मंजू कुमारी की उपस्थिति में जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति निर्मला ने समस्तीपुर जिले के महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए पार्टी का सदस्यता रसीद देकर इसे आगामी 15 अक्तूबर 22 तक अभियान के रूप में चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कटे हुए रसीद ससमय जिला कार्यालय में वापस करा देंगे। प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनयन पत्र लेने वालों में समस्तीपुर में अहिल्या देवी, पूसा में राधा देवी, कल्याणपुर में इंदु देवी, वारिसनगर में निर्मला सहनी, खानपुर में कामिनी देवी, शिवाजीनगर में अनिता देवी, सिंघिया में मंजू देवी, बिथान में प्रीति कुमारी, हसनपुर में रेखा कुमारी, रोसड़ा में लीला देवी, विभूतिपुर में चांदनी देवी, दलसिंहसराय में विमला देवी, मोहिउद्दीननगर में माला देवी, मोहनपुर में रिंकू देवी, पटोरी में कंचन देवी, मोरवा में रूपांजलि झा, ताजपुर में चंद्रकला देवी, उजियारपुर सुमित्रा देवी, दलसिंहसराय नगर में सुनीता देवी शामिल थी। इसके साथ ही मृदुला देवी, माला देवी, प्रीति एवं रमिया देवी को जिला उपाध्यक्ष तथा मनीषा कुमारी को जिला महासचिव के पद पर मनोनित किया गया है।

Related posts

मुखिया संघ का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

ETV News 24

भाजपा उपाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया

ETV News 24

कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी कोसी तटबंध पर खतरा। आस-पास के गांव में दहशत

ETV News 24

Leave a Comment