ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

मुखिया संघ का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

करगहर:– प्रखंड के अररूआँ पंचायत के मुखिया राजू सिंह के बबुआन हवेली के परिसर में मुखिया राजू सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में इस वर्ष होली के दिन लोग शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली का आनंद लें। इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। जिससे होली की स्वस्थ्य परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।वहीं रंग में भंग डालने वालों पर विशेष रुप से नजर रखी जाएगी। इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों का भी बहुत बड़ा दायित्व बनता है। प्रतिनिधियों को पर्व त्यौहार के समय सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना भी कर्तव्य बनता है।वहीँ अररूआँ मुखिया राजू सिंह के द्वारा सभी अथितियों को अंगवस्त्र देकर व रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हुए समानित किया गया।होली मिलन समारोह में जदयू नेता आलोक सिंह,पूर्व जीप सदस्य शकील अहमद,मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह,उपाध्यक्ष गुलबासो पांडेय, मुखिया निरंजन चौरसिया,मुखिया बरूण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सत्यनारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि योगीन्द्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु पासवान, मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे।सबों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली की बधाई दी।

Related posts

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में एवं सैदपुर पंचायत से सावन की पहली सोमवारी को भव्य कलश यात्रा निकाली गई

ETV News 24

कल्याणपुर के ‌उतरी मंडल पंचायत ‌व, ध्रुवगामा सती स्थान के महादलित बस्ती में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जयंती मनाई गई

ETV News 24

रतवारा गांव में मृतक के घर परसा मातम

ETV News 24

Leave a Comment