ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर के राजेश झा बने दिल्ली नगर निगम के पैनल वकील

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी वकील राजेश कुमार झा को दिल्ली जिला न्यायालयों में उत्तर दिल्ली नगर निगम के पैनल वकील के पद पर नियुक्त किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ताजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेशपुर गांव निवासी सीताराम झा के पुत्र एवं वकील राजेश कुमार झा को दिल्ली जिला न्यायालयों में उत्तर दिल्ली नगर निगम के पैनल वकील के पद पर नियुक्त किया हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजनों एवं गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है।

बातचीत में राजेश झा ने बताया कि वे मूल रूप से समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेशपुर गांव के रहने वाले हैं एवं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की थी। जिसके बाद वे लगातार दिल्ली हाई कोर्ट एवं दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकालत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई अनसुलझे एवं पेंचिदा मामलों को सुलझाया एवं इसी के आधार पर उन्हें इस पद पर नियुक्ति दी गई है।

Related posts

रोहतास पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 21 वर्षो से फरार चल रहे नक्सली को किया गिरफ्तार

ETV News 24

निर्दलीय चुनाव लड़गें डा0 एपी सिंह भाजपा कार्यकर्ता में बनी सहमति

ETV News 24

समस्तीपुर डी एम ने हरिझंडी दिखाकर एम्बुलेंस को स्वास्थ केन्द्रो के लिए किया रवाना

ETV News 24

Leave a Comment