ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

रोहतास पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 21 वर्षो से फरार चल रहे नक्सली को किया गिरफ्तार

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिक्रमगंज/रोहतास। खबर रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र से है, जहाँ 21 वर्षो से फरार चल रहे चुटिया थाना क्षेत्र के बेलदूरिया निवासी भरदुल यादव पिता गोविंद यादव को गिरफ्तार करने में रोहतास पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।

इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतास पुलिस के द्वारा लगातार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसबी बीएमपी एवं अन्य पुलिस बल की सहयोगी ली जा रही है, इसी क्रम में चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2001 में नक्सलियों के द्वारा पुलिस पर गोलीबारी की गई थी जिसके सन्दर्भ में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उस गोलीबारी में शामिल अपराधी के क्षेत्र में होने की पुलिस को सूचना मिली जिसे गंभीरता से लेते हुए डेहरी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे चुटिया थानाध्यक्ष, यदुनाथ थानाध्यक्ष, एसएसबी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे। उक्त टीम के द्वारा उस क्षेत्र में घेरा बन्दी कर चुटिया थाना क्षेत्र के बेलदूरिया वासी नक्सली भरदुल यादव पिता गोविंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2001 में नक्सलियों के द्वारा पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने के दौरान मुठभेड़ हुआ था जिसमे एक नक्सली को मारा गया था और एक राइफल भी बरामद किया गया था। गिरफ्तार नक्सली भरदुल यादव को बेलदूरिया से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया था। नक्सली भरदुल यादव करीब 21 वर्षो से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधर पर आज गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाभियान- 2022 का किया शुभारंभ

ETV News 24

राजद नेता ने तेज्वसी यादव को लिखा पत्र

ETV News 24

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा के 37 वर्षीय कनीये अभियंता जो कल्याणपुर क्षेत्र के शांति नदी, सह बागमती नदी की देखरेख कल्याणपुर प्रखंड में करते थे

ETV News 24

Leave a Comment