ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

दूल्हा दुल्हन द्वारा वृक्षारोपण कर की गई नई परंपरा की शुरुआत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

दुल्हन की विदाई में दी गई पिता के द्वारा आम के पौधे की सौगात

लिया गया पर्यावरण संरक्षण का
संकल्प
नई परंपरा की शुरुआत से खुशी की लहर
मोरवा निज संवाददाता। प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत व्यासपुर गांव में विवाह के बाद नव दंपति के द्वारा फलदार पौधे का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाने से खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि स्थानीय समाजसेवी देवानंद झा तथा श्रीमती नंदना झा की पुत्री एवं पूर्व मुखिया सूर्य नारायण झा की भतीजी श्रेया कुमारी का फुलहारा गांव निवासी अधिवक्ता मुरारी चौधरी के पुत्र अभियंता सत्य काम कुमार के विवाह के अवसर पर दूल्हा दुल्हन के द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। विवाह संपन्न होने के बाद नव दंपति दूल्हा दुल्हन के द्वारा फलदार वृक्ष के पौधे का हर्षोल्लास पूर्वक रोपण किया गया। इसके साथ ही नवदंपति के द्वारा दंपति के द्वारा जीवन में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही दुल्हन के पिता समाजसेवी देवानंद झा के द्वारा अपनी पुत्री की विदाई में फलदार वृक्ष आम के पौधे को सौगात के रूप में देकर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौके पर पूर्व मुखिया सूर्य नारायण झा, डॉ नंदकिशोर झा, प्रो ए के झा, देवानंद झा, श्रीमती नंदना झा,चंदन कुमार चौधरी, सच्चिदानंद झा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

नासरीगंज पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

ETV News 24

फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार पूर्व में हुई थी कुर्की जप्ती, स्थानीय ग्रामीणों की झुंड ने पीटा, पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल में कराई इलाज

ETV News 24

बड़हरा के पड़रिया खेल मैदान में फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

ETV News 24

Leave a Comment