प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
सरकारी पैसा का दुरुपयोग और 18 लाख का किचन पर खर्च सिर्फ़ किचेन में इतनी बड़ी राशि खर्च करना सरकारी राशि का दुरुपयोग :- आइसा*
*#जांच होने पर जीर्णोद्धार के नाम पर की गई धांधली होगी उजागर*
डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आवास में किचेन के जीर्णोद्धार में 18 लाख 85 हजार 424 रूपये खर्च किए गए हैं। ये खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है। इस पर आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा हैं कि सिर्फ़ किचेन के जीर्णोद्धार के नाम पर इतनी बड़ी राशि खर्च करना सरकारी राशि का दुरुपयोग है। जीर्णोद्धार के नाम पर की गई धांधली का पता इस बात से चलता है कि सिर्फ़ किचेन के जीर्णोद्धार के नाम पर 18 लाख से अधिक का खर्च दिखाया गया। जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। जांच होने पर जीर्णोद्धार में की गई धांधली सामने आएगी। कुलपति महोदय को बताना चाहिए कि सिर्फ़ किचेन के जीर्णोद्धार में इतनी बड़ी रकम खर्च करने की क्या जरूरत थी?