ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पिता को न्याय दिलाने के लिए समस्तीपुर की बेटी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगाई गुहार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में पुत्र के किए अपराध की सजा काट रहे पिता को न्याय दिलाने के लिए बेटी दर बदर की ठोकरें खा रही है। जिले के आला अधिकारियों से लेकर पुलिस महानिदेशक तक गुहार लगाई। फिर मुख्यमंत्री से जनता दरबार में फरियाद लगाकर न्याय दिलाने की मांग की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम निवासी अजय शंकर सिंह उर्फ लोहा सिंह की पुत्री मधुलिका सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची थी। मुख्यमंत्री से पिता को न्याय दिलाने की मांग की। बताया कि उसके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद दूसरी शादी की। जायदाद के लालच आकर पट्टेदारों ने वर्षों पूर्व पिता को पुश्तैनी घर से बेदखल कर दिया। उसके बाद धर्मपुर स्थित एक मकान में पिताजी मां और मेरे साथ रहने लगे। जहां उसका सौतेला भाई सन्नी सिंह भी साथ रहता था। वह गलत लोगों की संगत में आकर अपराध की ओर प्रवृत हो गया।
पिता ने उसे काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन उसने पिता से दूरी बना ली और कर्परीग्राम स्थित पुश्तैनी मकान में रहने लगा। इस बीच जायदाद को लेकर पट्टेदारों के बीच विवाद हुआ। इसमें दो सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप सन्नी सिंह और परिवार के अन्य लोगों पर भी आया। उसके पिता लोहा सिंह इस विवाद से दूर रहे। पुत्र के गलत आचरण को लेकर उन्हें कुछ फजीहत अवश्य झेलनी पड़ी। वर्ष 2019 के 7 अक्टूबर की शाम उसके चाचा चंदन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें सन्नी सिंह को मुख्य आरोपित तथा लोहा सिंह को भी नामजद किया गया। घटना के बाद पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2021 में 15 मार्च को वारिसनगर क्षेत्र में सन्नी सिंह की भी हत्या कर दी गई। पीड़िता ने बताया कि जिस घटना में पिता को आरोपित किया गया है और वे जेल में बंद हैं उसमें वे बेकसूर हैं। मुख्यमंत्री को मधुलिका ने कई साक्ष्य भी दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईपीएस विनय कुमार ने पूरे मामले को संजीदगी से सूना और कई अधिकारियों को कानून संबंधी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Related posts

शॉर्ट सर्किट से लगी आग हजारों की संपत्ति जलकर राख

ETV News 24

झूठ-फरेब को सच्चाई से डर लगता है इसलिए सुर्खियों में है उजियारपुर- फूलबाबू सिंह

ETV News 24

अकबरपुर में मुर्गी फार्म में चोरी

ETV News 24

Leave a Comment