चारोधाम मिश्रा
दावथ /,रोहतास/ कोलकाता इस्थितमैग्मा फाउंडेशन जनवरी 2021 में 54 स्वास्थ्य शिविर सम्पूर्ण भारत मे लगायेगा।स्वास्थ्य शिविर के साथ 2021 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं मैग्मा फाउंडेशन।इस शिविर से लगभग 500 लोग लाभवन्तित होंगे।इस बात की जानकारी मैग्मा के सासाराम प्रबन्धक मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही।आगे उन्होंने कहा कीभारत मे एनीमिया व्यापक रूप से फैला हुआ है।लगभग 58 प्रतिशत बच्चे व 50 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया पाया जाता हैं।लगभग 50 वर्षों से एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम के बाबजूद भारत इस बीमारी की बोझ ढो रहा है।मैग्मा अपनी शिविर में अनेक रोगों का गुणवत्तापूर्ण सफल इलाज करेगा।