ETV News 24
तिलौथूबिहाररोहतास

जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान् का एक बैठक किया गया

श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर सभी के दायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया

संवाददाता तिलौथू प्रीती कुमारी

भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान का बैठक तिलौथू प्रखंड के सरस्वती औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में डोमा साह के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 14 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर संचालन समिति और अभियान समिति की घोषणा की गयी।
संचालन समिति के प्रखंड संयोजक सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री जंगलेश प्रसाद चौरसिया, राकेश सिन्हा को प्रखंड सहसंयोजक, हंसराज कुमार को कार्यालय प्रमुख, रवि कुमार को सह कार्यालय प्रमुख, हिसाब प्रमुख धिरज कुमार, अमित कुमार को प्रचार प्रमुख, अभिषेक सिंह को सह प्रचार प्रमुख बनाया गया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान समिति के संयोजक महेंद्र ओझा को बनाया गया।

संचालन समिति के प्रखंड संयोजक श्री जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह समिति जिस प्रकार से तिलौथू खंड में गठित हुई इसी प्रकार की योजना पूरे देश भर में अभियान चला कर के और 45 दिनों के अंदर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि और संग्रह का यह कार्यक्रम पूरा करना है। इस उद्देश्य से आज तिलौथू प्रखंड स्तर की बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रखंड संचालन का दायित्व लिए सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से अंबिका सिंह मुखिया, राकेश सिन्हा, सुरेंद्र शर्मा, उमेश शुक्ला, त्रिवेणी दुबे भदोखरा, किरण साहू, पुनम देवी, आभा सिन्हा, संजय तिवारी, ओम प्रकाश पाटेश्वरी, अर्चना पाटेश्वरी, छठु साह, अमित कुमार, लल्लू सिंह, सुनील सिंह मडवर, अभिषेक सिंह, अभय कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

रेंजर के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

ETV News 24

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार रौंदा एक की मौत दो घायल

ETV News 24

जयनगर भाकपा माले सचिव भूषण सिंह ने किया अनुश्रवण समिति बैठक बुलाने की मांग

ETV News 24

Leave a Comment