ETV News 24
औरंगाबादबिहार

सड़क दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों से मिले मदनपुर थानाध्यक्ष,की आर्थिक मदद

मदनपुर
सामाजिक सुरक्षा की बात हो या सामजिक सद्भावना का।हर जगह पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।वर्तमान में पुलिस अपने सार्थक कार्यों से आम जनता का विश्वास जितने में सफल रही है।औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने पुलिस के सकारात्मक और सहयोगी विचारों को प्रकट करते हुए शनिवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के सुग्गी गाँव पहुंचे और मृत महिला के परिजनों से मिलकर ना सिर्फ हालचाल जाना बल्कि आर्थिक मदद भी की।बताते चलें कि,बिगत दिनों सुग्गी गाँव निवासी शम्भू महतो की पत्नी मुन्नी देवी की मौत एनएच-2 पार करने के दौरान हो गयी थी।
इस सिलसिले में थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया था।अपने वादों पर कायम रहते हुए थानाध्यक्ष ने शनिवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक मदद के साथ ठण्ड से बचने के लिए कम्बल भी दिया।उन्होंने बताया कि,पुलिस और पुब्लिक एक दूसरे के पूरक हैं।आपसी सहयोग से ही पुलिस-पुब्लिक के बिच एक बेहतर सामंजस्य स्थापित होता है।पुलिस की यह कोशिश होती है कि,सुरक्षा के साथ बेहतर समाज के निर्माण में भूमिका निभाएं।जहाँ सहयोग की जरुरत होती है वहां भी पुलिस की मौजूदगी होती है।

Related posts

बखरी बुजुर्ग में अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा

ETV News 24

विद्युत आपूर्ति ठप रहने से रात भर लोग परेशान जल के लिए तरसते रहे लोग मोबाइल धारक परेशान

ETV News 24

सरस्वती देवी को श्रंद्धाजलि देने के साथ 6ठे दिन आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी

ETV News 24

Leave a Comment