ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान जरूरी: एस० के० मंडल

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स के अध्यक्ष राज्य के मदान जिक्षाविद् श्री एस० के० मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। उन्होंले सभी देशवासियों से अपील किया कि एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए लोकतंत्र का इस महान पर्व में देश के सभी नागरिक को मतदान में भाग लेना जरूरी है। मतदान सभी व्यक्ति का स्वंय का अधिकार है। लोकतंत्र को पूर्ण रूप से मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि देश के सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग प्राथमिकता से करें। खासकर देश के युवाओं से उन्होंने ने अपील किया कि खुद का मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने घर के बुजुर्गों और पास-पड़ोस के बुजुर्गों को मतदान केन्द्र तक ले जाने में सहयोग करें। श्री मंडल ने बताया कि अपने सभी सहयोगी के साथ मताधिकार का प्रयोग करने हेतु यह जागरूकता अभियान कार्यक्रम का प्रारंभ किया हूँ और यह कार्यक्रम 30/05/2024 तक चलेगा।

Related posts

बिक्रमगंज में सोमवार को 1 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ETV News 24

समस्तीपुर:-मई दिवस पर शिकागो के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि

ETV News 24

आपत्तिजनक वीडियो वायरल के आरोप में 1 को जेल

ETV News 24

Leave a Comment