कुटुंबा संवाददाता राहुल कुमार
*(अम्बा)* सिमरा थाना क्षेत्र के दर्मी गांव में एक सनकी पति ने जिंदा जला दिया| मृतिका 35 वर्षीय सरिता देवी उसी गांव की योगेंद्र राम की पत्नी थी| इसकी जानकारी मृतिका के पिता देव थाना के केताकी गांव निवासी रंजन राम ने सिमरा थाना अध्यक्ष को दिया है| एफ आई आर में घटना के संबंध में उसने बताया कि 15 वर्ष पूर्व अपनी बेटी सरिता की शादी दर्मी गांव निवासी डोमन के पुत्र योगेंद्र राम से किया था| शनिवार की रात दोनों में झगड़ा हुआ था और उसके पति व परिवार वालों ने मिलकर उसे जिंदा जला दिया उसने बताया है कि उसके दामाद और परिजनों ने मिलकर उसकी पुत्री को भी जलाकर गायब कर दिया है इस मामले में उसनेदामाद योगेंद्र राम, सरिता के ससुर डोमन राम, सास धनवंती देवी, ननद लाला कुमारी, देवर रविंद्र राम को अभियुक्त बनाया है| इस मामले में थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि मामले में पति योगेंद्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा शेष अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है|