रजौली
जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड परिसर से बाइक से जागरूकता रैली निकाली गई।
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि जल जीवन हरियाली को लेकर बिहार में 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया है। वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण व घटते जलस्तर से लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जल जीवन हरियाली योजना अभियान शुरू किया गया है। जागरूकता रैली के माध्यम से बाइक सवार लोगों द्वारा इस अभियान को लेकर गांव-गांव जाकर सभी को जागरूक कर मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की जाएगी।
मौके पर बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, सीओ संजय कुमार झा आदि उपस्थित थे।