ETV News 24
Other

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के आम जन की साहित्यिक संस्था

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के आम जन की साहित्यिक संस्था – अशोका साहित्य अकादमी जो संपूर्ण भारत मे कला- साहित्य की अविरल धारा बहाकर उसे एकजुट रखने के लिए कृतसंकल्प है। मूलतः नवांकुरों ,नवोदित कलमकारों की प्रतिभा को समर्पित यह साहित्यिक मंच पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की आनुषंगिक संस्था है।

अशोका साहित्य अकादमी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष – लब्धप्रतिष्ठत लेखक व कवि श्री सुरेश वर्मा ( भारतीय पुलिस सेवा ) की अध्यक्षता में
झारखंड की राजधानी और ऐतिहासिक नगरी रांची जो हमेशा से साहित्य और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है..;

” रांची लिटरेचर फेस्टिवल ” का आयोजन दिनांक – 29 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है..!! ये सूचना श्रीमती स्नेहा किरण ( बिहार प्रदेश अध्यक्षा , अशोका साहित्य अकादमी ) ने आज मीडियाकर्मियों को दी..!! उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया की
कला , साहित्य और संस्कृति की त्रिवेणी को पूरी तरह समर्पित यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रांची में सचिदानन्द ज्ञान भारती मॉडल स्कूल , डोरंडा रांची में आयोजित होने जा रहा है..!!
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद महोदय श्री संजय सेठ जी मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हटिया विधायक नवीन जायसवाल जी , रांची विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति डॉ सीन अख्तर जी , आकाशवाणी दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर- जनरल – ग्रेस कुजूर जस्टिस विक्रमादित्य , प्रसिद्ध युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित युवा कवि डॉ अनुज लुगुन जी , वरिष्ठ कवि और लेखक महादेव टोप्पो , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मिथिलेश( प्राचार्य – रामगढ़ कॉलेज , रामगढ़ ) , चर्चित कवि व आलोचक – सुशील कुमार ( जिला शिक्षा अधिकारी , रामगढ़ ) , श्री विजय पासवान जी ( उप निदेशक – कला व संस्कृति विभाग , झारखंड सरकार , रांची ) और डार्क हॉर्स के नामचीन लेखक नीलोत्पल मृणाल आदि मौजूद रहेंगे।
सभी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शरीक होंगे और अपनी कविताओं व साहित्यिक अनुभवों को साझा करेंगे..!!
इस साहित्यिक महासमर में विपुल नायक जी के द्वारा कत्थक नृत्य रूप में विश्व प्रसिद्ध कृति ” मधुशाला ” की प्रस्तुति की जायेगी। जिसे देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति होगा ;

कार्यक्रम में देश व राज्य के सभी ज्वलंत मौजूदा साहित्यिक विषयों पर परिचर्चा होगी। कई नामचीन लेखकों व उनकी रचनाओं से रूबरू होने के साथ साथ एक विराट कवि सम्मेलन , दिव्यांगों की ओर से एक बेहतरीन फैशन शो , स्कूली बच्चों द्वारा लोक नृत्य , लोक नाट्य व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे..!!

बिहार प्रदेश अध्यक्षा स्नेहा किरण ने सभी लेखकों , कवियों और पाठकों से अनुरोध किया है की ऐतिहासिक नगरी रांची में होने वाले इस बेहतरीन कलात्मक , सांस्कृतिक व साहित्यिक महाकुंभ रांची साहित्य उत्सव / रांची लिटरेचर फेस्टिवल में बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्शाये और इस भव्य कलात्मक , सांस्कृतिक व साहित्यिक समारोह को सफल बनायें।

Related posts

घर-घर में हुई शीतला माता की पूजा

admin

पीएचसी में दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन

admin

त्रिवेणीगंज में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन करने पहुँचे कई दिग्गज।

ETV NEWS 24

Leave a Comment