ETV News 24
Other

बिक्रमगंज में आयोजित हुआ शरद महोत्सव

शिवपुर हाल्ट स्थित एक निजी संस्थान में हुआ महोत्सव का आयोजन

मशहूर जादूगर अजीत सरकार ने कला को किया पेश, मंत्रमुग्ध हुए लोग

बिक्रमगंज /रोहतास/बिहार
शहर के धनंजय साई बीएड कॉलेज परिसर में शनिवार को शरद महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का आगाज रामायण की प्रसिद्ध चौपाई वर्षा विगत शरद ऋतु आई, लक्ष्मण देखनी परम सुखदाई से हुआ। महोत्सव में शरदऋतु के आगमन का स्वागत छात्रों द्वारा कविता पाठ व व्याख्यान से किया गया। मुख्य पार्षद रब नवाज राजू, उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर गुप्ता व डॉ. कमेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वगात किया।महोत्सव में विशेष रुप से नशामुक्ति, दहेज प्रथा व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर नाट्य रूपांतर की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा की गई। इस दौरान देश के मशहूर जादूगर अजीत सरकार ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों में दो पुरुष व दो महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. कमेंद्र सिंह ने कहा वर्षा ऋतु अंतिम समय पर होती है तो शरद ऋतु अपने बाल्यकाल में होती है व हेमंत ऋतु शुरू होती है। इसी पूर्णिमा से कार्तिक स्नान प्रारंभ होता है। कार्यक्रम के अंत में निदेशक धनंजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य एसके झा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

R,भारत निजी चैनल के अर्नव रंजन गोस्वामी पर अभद्र टिप्पणी करने का लगाया आरोप

admin

समस्तीपुर में कोरोना महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों व गरीबों की भुखमरी की नौबत

admin

कटिहार के मनिहारी क्षेत्र की घटना बाप बेटे के झगड़े के बीच बचाव को लेकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment