ETV News 24
Other

गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव का समापन

नालंदा/बिहार

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव का आज समापन हो गया। इस समापन समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री गण व विधायकगण भी शामिल हुए।समापन के आखिरी दिन 50 हजार से भी अधिक श्रद्धालु ने मत्था टेका। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। यह पर्व राजगीर महोत्सव के तर्ज पर ही हर वर्ष मनाया जाएगा। इन 3 दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस प्रकाश पर्व में अमेरिका, थाईलैंड,यूके,इंग्लैंड ,ऑस्ट्रेलिया, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली ,मुंबई पुणे समेत कई देसी विदेशी सिख श्रद्धालुओं ने इस 550 वे प्रकाश पर्व के गवाह बने। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगो को 550 वे प्रकाश पर्व की बधाई दी और राजगीर में इस प्रकाश पर्व को सफल बनाने को लेकर धन्यवाद दिया।

Related posts

स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ होगा निर्णायक संघर्ष- सुरेन्द्र

admin

माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जल-जीवन-हरियाली यात्रा को लेकर माननीय प्रभारी मंत्री और माननीय सांसद ने किया स्थल निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

admin

प्रखंड विकास पदाधिकारी गौनाहा के मनमानी और अभद्रता के विरुद्ध शिक्षक संघ आगामी 9 दिसंबर को करेगा आमरण अनशन

ETV NEWS 24

Leave a Comment